नौहट्टा (रोहतास)-स्थानीय सभागार भवन में भाजपा मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह के नेतृत्व में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सन्तोष पटेल का अभिनंदन समारोह किया गया साथ ही बैठक कर जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की ताकत है। इसे बूथ स्तर तक काफी मजबूत करना है। भाजपा में सभी वर्गों का सम्मान के साथ विकास होता है। जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है तो इसमें कुछ सोचने की जरूरत नही है। देश की रक्षा के साथ साथ एक सौ चालीस करोड़ देशवासियों पर भी ध्यान है। आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए पूरी ताकत के साथ उतरेगी। इसमें सभी कार्यकर्ताओं का योगदान जरूरी है। नए जिलाध्यक्ष बनने पर जो जिम्मेदारी मिला है उसे पूरा करेंगे। इस मौके पर भाजपा नेता राजेश्वर प्रसाद, ऋषिकांत दुबे, लालबन्दे तिवारी, महेंद्र पासवान, नंदमोहन साह, राम प्रवेश चन्द्रवँशी, विशाल सिंह, रविन सिंह, अनिल चौबे, संजय गुप्ता, राधेश्याम प्रसाद, बबलू पाण्डेय, प्रभात कुमार, जय गोविंद प्रसाद, सनोज पासी, रामनाथ खरवार, वकील सिंह खरवार, अरुण पाण्डेय अध्यक्ष नौहट्टा, श्रीराम सिंह जिला प्रवक्ता, अरुण चौबे, विजय प्रताप सिंह, भानु मिश्रा सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का किया गया स्वागत।
byDR AMIT KUMAR SRIVASTAVA/EDITOR-IN-CHIEF.
-
0
