डेहरी ऑन सोंन (रोहतास)- देश की चर्चित नाट्य व सांस्कृतिक संस्था अभिनव कला संगम के नव चयनित पदाधिकारियों को रेल पुलिस- प्रशासन व रेल यूनियन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। बताते चले की चार दिन पूर्व अभिनव कला संगम के सदस्यों ने अध्यक्ष समेत पांच पदाधिकारी का चयन कर कमिटी का पुनर्गठन किया है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को रेल पुलिस प्रशासन व रेल यूनियन के अध्यक्ष ने अभिनव कला संगम के पदाधिकारी को अपने कार्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर रामविलास राम, स्टेशन प्रबंधक जे के सिंह, ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अवनीश आर्यन व सब इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने संयुक्त रूप से अभिनव कला संगम के अध्यक्ष कमलेश कुमार, सचिव विनय मिश्रा, निदेशक कौशलेंद्र कुशवाहा, कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद गुप्ता व रवि तिवारी को अंग वस्त्र, बुके व डायरी- कलम देकर सम्मानित किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर रामविलास राम ने कहा कि शहर ही नहीं जिले के साहित्यिक व सांस्कृतिक पहचान देने वाले अभिनव कला संगम ने डेहरी - डालमियानगर का नाम सांस्कृतिक रूप से देश में रौशन किया है। जिससे शहर ही नहीं जिला गौरवान्वित है। ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने कहा कि बीते दिसंबर माह में राष्ट्रीय स्तर का महोत्सव कराकर अभिनव कला संगम ने जो साहित्य- सांस्कृतिक का ज्योति देश भर में जलाया है, वह काबिले तारीफ है। रेलप्रशासन हर संभव अभिनव कला संगम के साथ कदम मिलाकर रचनात्मक कार्यों में अपनी भूमिका निभाएगी। अभिनव कला संगम के सभी कार्यों में रेल प्रशासन बढ़-चढ़कर सहयोग करेगा।
रेल प्रशासन ने किया अभिनव कला संगम पदाधिकारियो को सम्मानित।
byDR AMIT KUMAR SRIVASTAVA/EDITOR-IN-CHIEF.
-
0
