सासाराम (रोहतास)- आगामी 8 मार्च 2025 को जिले के तीनों अनुमंडल मुख्यालय में लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव सुरभि श्रीवास्तव ने स्थानीय पत्रकारों के साथ एक बैठक की। बैठक में सचिव ने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों के निष्पादन में सहयोग हेतु पत्रकारों से प्रचार प्रसार करने का अनुरोध किया। बताते चलें कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय फौजदारी मामलों सहित अन्य विभागों से संबंधित मामलों का पक्षकारों के आपसी समझौते के आधार पर निःशुल्क निष्पादन किया जाता है। उक्त बैठक में संजय कुमार तिवारी, नरेंद्र कुमार, धीरज कुमार सिंह, सोनू कुमार सहित कई पत्रकार उपस्थित थे।
पत्रकारों के साथ सचिव ने की बैठक,पर क्यों ?पढ़े खबर विस्तार से।
byDR AMIT KUMAR SRIVASTAVA/EDITOR-IN-CHIEF.
-
0
