ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

कंबाइन के नीचे दब जाने से एक महिला की हुई मौत.

 

 



महराजगंज-जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के सड़कहवा गांव में जहां गेहूं की कटाई के दौरान कंबाइन के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया ।जानकारी के अनुसार  घटना उस समय हुई जब महिला, लक्ष्मी राहुवंश (उम्र लगभग 55 वर्ष), खेत में गेहूं की छोटी बालियों को इकट्ठा कर रही थीं। अचानक कंबाइन चालक ने कंबाइन को रिवर्स किया जिससे महिला कंबाइन के पिछले पहिए के नीचे आ गई।महिला गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण परिजन उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी राहुवंश के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 55 वर्ष थी।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना की जानकारी देते हुए ठूठीबारी थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने पुष्टि करते बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महाराजगंज भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

              प्रभारी महराजगंज 

                 कैलाश सिंह। 

Post a Comment

Previous Post Next Post