मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद । आज दिनांक 10/05/2025 देव के बगीचा रिसोर्ट मे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती समारोह भब्य रूप से वीर कुँअर सिंह सेवा संस्थान के आयोजन मे तथा प्रायोजक नेहरू युवा केंद्र के द्वारा मनाया गया।इस कार्य क्रम मे सेवा निवृत अध्यापक,अस्पताल के प्रबंधक बिनोदकुमार सिंह, बेढनी पंचायत के मुखिया मनोज कुमार सिंह ,सरगांवा पंचायत के मुखिया बिनोद कुमार सिंह, देव नगर पंचायत के अध्यक्ष पिंटू कुमार साहिल, वीर कुँअर सिंह सेवा संस्थान के अध्यक्ष मनोज परमार सयुंक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद वक्ताओं के द्वारा महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डाला।बिनोद कुमार सिंह ने कहा की महाराणा प्रताप जीवन भर देश और स्वाभिमान के लिए लड़ते रहे ,उन्होंने कभी हार नहीं माना। मुखिया मनोज कुमार सिंह ने कहा की महाराणा प्रताप के संघर्ष से हमे सिख लेनी चाहिए । पिंटू कुमार साहिल ने कहा की महाराणा किसी जाती के लिए नहीं बल्कि समस्त सनातन धर्म के लिए लड़ते रहे ।मनोज परमार ने कहा की महाराणा प्रताप मुग़ल सल्तनत के आगे घुटने नही टेके, वे घास के रोटी खाना स्वीकार किया । मुखिया बिनोद कुमार सिंह महाराणा प्रताप के अनेक वीरता की कहानी विस्तारपुर्वक बताया।कार्यक्रम मे रुपेश, रविन्द्र सिंह ,राकेश कुमार, दीपक गुप्ता,,शिवम कुमार,इंद्रदेव प्रजापति के साथ सैकडो व्यक्ति भाग लिये ।अंत मे ऑपरेशन सिंदूर पर हर्ष ब्यक्त करते हुय सरकार के और सेना का कारवाई को सही कहा भारत माता की जयघोष किया गया। और अपने परिवारजनों के लिए जो हमारे बीच नही रहे उनके सम्मान मे एक मिनट का मोन रखा गया।