ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

वज्रपात से एक व्यक्ति हुई मौत आखिर कहां और किस गांव में आइए जानते हैं खबर के माध्यम से।




गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।


एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत डूमरसोता गांव  निवासी योगेन्द्र चौधरी उम्र करीब 35 वर्ष पिता रामचंद्र चौधरी दिन बुधवार को अपने पांच साथीयों के साथ सोन नदी में मछली पकड़ने के लिए प्रतीदिन जाया करते थे, लेकिन मौत जब आता है तो इंसान को कुछ समझ में नहीं आता है। आपको बताते चलें कि दिन बुधवार को करीब 11:00 बजे मछली पकड़ने के लिए निकल थे,अपने घर करीब 3:00 बजे के आसपास पांचों दोस्त लौट रहे थे कि तभी अचानक मौसम खराब हो रहा था आनफान में सभी लोग अपने-अपने घर लौट रहे थे लेकिन सबसे खाश बात यह रहा कि उनके चारों दोस्त उनसे पीछे थे नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी,


उसी बीच अचानक से बज्रपात हुआ और योगेन्द्र चौधरी के पास में  ही गिर पड़ा व वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़े तभी चारों साथी मिलकर उनके घर सूचना देते हुए निजी गाड़ी से कांडी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ ने  जांच कर मृत घोषित कर दिया ‌।लेकिन घरवालों को विस्वास नही हुआ फिर गढ़वा ले गए लेकिन वहां भी डॉ उन्हें मृत घोषित कर दिया, ‌वहीं  शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव को लेकर अपने घर पहुंचे तो उनके परिजनों में कोहराम मच गया। लेकिन भगवान के आगे किसी की नहीं चलती है। वहीं कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी राकेश सहाय ने कहा कि जो सरकारी प्रवधान है उसके तहत परिजनों को लाभ दिया जाएगा। वहीं योगेन्द्र चौधरी की अंतिम संस्कार सोन नदी के तट पर किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post