मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 08/05/2025 अंबा नबीनगर पथ पर सुल्तानपुर गांव के समीप पिकअप की टक्कर से लूना सवार एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार की सुबह की है, मृतक की पहचान कुटुम्बा थानाक्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी 50 वर्षीय गोविंद पासवान के रूप में हुई है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार मृतक आइसक्रीम बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। घटना की सुबह वह निशुनपुर गांव स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री से आइसक्रीम लेकर अंबा की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही पिकअप के चालक ने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया और लूना में टक्कर मारते हुए खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल वृद्ध का इलाज कराने के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे औरंगाबाद रेफर कर दिया।परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल औरंगाबाद पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर अंबा नबीनगर पथ को जाम कर दिया। घटनास्थल पर कुटुम्बा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह और पुलिस पदाधिकारी ने लोगों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया। घटना के सूचना पर गम्भीरता को देखते हुए अम्बा थानाध्यक्ष राहुल राज अपने पुलिस पदाधिकारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, और दोनो के थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी ने समझाया और परिजनों ने थानाध्यक्ष के बातों से सहमत होकर, घायल व्यक्ति को लेकर अस्पताल जाने को तैयार हो गये। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने कहा की पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।