महराजगंज:-पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज सोमेन्द्र मीणा (IPS) द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर महराजगंज आभा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह के नेतृत्व में थाना घुघली पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 168/2025 धारा 137 (2), 64(1), 87 BNS व 3/4 पॉक्सो एक्ट BNS के वान्छित अभियुक्त सलीम पुत्र इस्माईल निवासी बांसपार मिश्र थाना घुघली जनपद महराजगंज उम्र करीब 23 वर्ष उपरोक्त को आज दिनांक 27.05.2025 को समय करीब 21.40 बजे कटैया चौराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
नाम व पता अभियुक्त सलीम पुत्र इस्माईल निवासी बांसपार मिश्र थाना घुघली जनपद महराजगंज उम्र करीब 23 वर्ष।
गिरफ्तारी का स्थान -ग्राम कटैया चौराहा थाना घुघली,
आपराधिक इतिहास -मु0अ0सं0 278/2024 धारा 137(2), 87 BNS थाना घुघली महराजगंज।
मु0अ0सं0 195/2025 धारा 137(2), 64(1), 87 BNSS व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना घुघली महराजगंज
गिरफ्तार करने वाली टीम-
उ0नि0 दीपक कुमार मिश्र थाना घुघली जनपद महराजगंज,हे0का0 वीरेन्द्र यादव थाना घुघली जनपद महराजगंज।
प्रभारी महराजगंज
कैलाश सिंह