ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

केन्द्र सरकार ने 11 वर्ष में किया समग्र विकास -- संगीता कुमारी.



संजय तिवारी


सासाराम (रोहतास) भारतीय जनता पार्टी रोहतास के द्वारा स्थानीय परिसदन (सर्किट हाउस) में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। जिसमें बिहार प्रदेश भाजपा की प्रवक्ता सह मोहनिया विधायक संगीता कुमारी एवं जिला प्रभारी हिमांशु चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष संतोष पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बिहार प्रदेश भाजपा की प्रवक्ता सह मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 11 वर्षों में देश सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के साथ आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने विगत 11 वर्षों में यह दिखला दिया है कि अब देश विकास भी कर रहा है और दुश्मनों को विनाश भी कर रहा है। इसलिए तो हम गर्व से यह कह सकते हैं कि सशक्त भारत, सुरक्षित भारत, विकसित भारत। आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कठोर एवं निर्णायक कार्रवाई, आत्मनिर्भर और सामरिक शक्ति का भारत, दूरदर्शी नीतियों के कारण वैश्विक मंच का प्रभाव, सुरक्षा में सेना को मजबूत बनाना, विश्व के पटल पर सभी देशों से मित्रवत एवं कूटनीतिक संबंध बनाना, विकसित और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देश को मजबूती प्रदान करना, आत्मरक्षा एवं आत्म सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करना, उज्जवला, आयुष्मान, मुद्रा लोन, किसान योजना, गरीब कल्याण योजना तथा कई अन्य योजनाएं  मोदी सरकार के नेतृत्व का उदाहरण है। बिहार की एनडीए सरकार में आज गांव हो या शहर सभी सड़क एवं बिजली से जुड़ गए हैं। पंचायत में विकास की धारा बह रही है। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष पटेल, जिला महामंत्री विवेक सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रिंस राज, मुख्य प्रवक्ता डॉ विनोद सिंह उज्जैन, प्रवक्ता कन्हैया सिंह, सोनू राय, भानु प्रताप सिंह, संजय तिवारी सहित कई अन्य पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post