ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर स्थानीय भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.



संजय तिवारी


सासाराम (रोहतास) स्थानीय भाजपा कार्यालय में बुधवार को संध्या में मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल पर भाजपा कार्यालय में पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमें प्रोफेशनल मीट के तहत जिले के बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, अधिवक्ता तथा डॉक्टर बंधुओ ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पटेल एवं संचालन जिला महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने किया। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डॉ विनोद सिंह उज्जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 में पद संभालने के बाद देश के बुनियादी ढांचे में क्रांति आया है और भारत का तेजी से विस्तार हुआ है। देश में एम्स, आईआईटी,आईआईएम  तथा कई विश्वविद्यालयो की स्थापना किया गया। देश में हवाई अड्डा तथा भारतीय रेल को बंदे भारत जैसा ट्रेन यातायात में सुगमता प्रदान किया है।देश का इंफ्रास्ट्रक्चर लोगों के जीवन को सुगम बनाने के साथी समृद्धि को बढ़ा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को अपनी सामरिक क्षमता को दिखाया। सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को ईडब्ल्यूएस आरक्षण ने संजीवनी का कार्य किया है। मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक, जम्मू कश्मीर में धारा 370 की समाप्ति मिल का पत्थर साबित हुआ है। आज हम कह सकते हैं कि मोदी सरकार का 11 साल का नया भारत सशक्त, सुरक्षित और विकसित भारत बना है। प्रदर्शनी में प्यारेलाल ओझा, प्रिंस राज,अश्वनी कुमार सिन्हा ,चंदन कुमार सिंह, कमलेश सिंह, बलवंत सिंह, विश्वजीत सिंह गुड्डू, संजय तिवारी, ज्योति कुमार, भानु प्रताप सिंह, प्रतिभा पल्लवी, ओम प्रकाश सिंह, अमरजीत सिन्हा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, प्रोफेसर, डॉक्टर एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post