ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

छावनी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार.

 



थाना लालगंज से RJ चौधरी की रिपोर्ट.


ATHNEWS 11GROUP बस्ती। छावनी पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी आलोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना छावनी में मुकदमा अपराध संख्या 127/2025 धारा 137(2)/87/64 बी एन एस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस के अनुसार, आरोपी आलोक सिंह (उम्र 19 वर्ष), निवासी खरहटिया थाना छावनी जनपद बस्ती को 3 जून 2025 को शाम 7:30 बजे जमोलिया कट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तारी थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक रामकुमार पासवान और कांस्टेबल चंद्र प्रकाश मिश्रा शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है। छावनी पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर जनता का विश्वास मजबूत हुआ है। मामले की गहन जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post