ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

सुशासन और गरीब कल्याण पर कार्यशाला का आयोजन.

 


सासाराम (रोहतास) जिला भाजपा कार्यालय पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष पटेल एवं संचालन जिला महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश भाजपा मंत्री पूनम रविदास ने मोदी सरकार के 11 साल में बदलता भारत की तस्वीर पर चर्चा करते हुए कहा कि आज मोदी सरकार की नीतियां विश्व के लिए रोल मॉडल बन गई है। सासाराम के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल पूरा होने पर विकसित भारत का अमृत काल पुस्तिका जारी की गई है। चेनारी के पूर्व विधायक ललन पासवान ने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल के अमृत काल में गरीब कल्याण, कृषि सुधार, महिला सशक्तिकरण पर अत्यधिक जोर दिया गया। डेहरी के पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद यादव ने कहा कि युवा रोजगार, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक पहचान पर 11 साल पर मोदी सरकार ने अत्यधिकजोर दिया है। वहीं नव नियुक्त प्रदेश मंत्री अजय यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं के लिए एक डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया अभियान शुरू किया। जिससे युवा वर्ग आज बहुत लाभान्वित हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संतोष पटेल ने कहा कि मोदी जी के 2014 में पीएम बनने के बाद प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को एक नया मॉडल के रूप दिया है। एक ऐसा मॉडल जो दुनिया भर के लिए समावेशी विकास का उदाहरण बन गया है। जिला महामंत्री प्यारेलाल ओझा ने 10 जून से 25 जून तक जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमो का घोषणा किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री आनंद कुमार ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी तथा विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रवक्ता डॉ विनोद सिंह उज्जैन ने दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post