डेहरी से रिंटू सिंह की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11:-लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को आरा के बाबू वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भरा। लोजपा रामविलास द्वारा आयोजित नव संकल्प महासभा को संबोधित करते हुए लोजपा सुप्रीमो ने कहा कि नया बिहार बनाना है। आज बेकारी और बेरोजगारी के कारण जो युवक पलायन कर चुके हैं उन्हें बिहार लाने का कार्य किया जाएगा। आज बिहार पुन: एक बार फिर अपनी शिखर की ओर चल पड़ा है और हमें अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन भी करना है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति महिला शक्ति ही किसी राज्य या राष्ट्र को सशक्त बना सकती है इसलिए युवाओं और महिलाओं के अनदेखी नहीं किया जा सकता है। चिराग ने कहा कि बिहार स्वर्गीय रामविलास पासवान के सपनों का बिहार है और उनके सपनों को पूरा करना हमारा कर्तव्य है।
जो सपना बिहार के लिए स्वर्गीय रामविलास पासवान ने देखा था वह उसे हम पूरा कर के ही दम लेंगे। शाहाबाद परिक्षेत्र स्तरीय नव संकल्प महासभा में रोहतास ,भोजपुर, बक्सर ,कैमूर के भारी संख्या में कार्यकर्ता ने हिस्ला लिया। वहीं सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि आज बिहार को चिराग पासवान जैसे युवा नेता की जरूरत है।
बिहार का हर युवा यही चाहता है कि चिराग पासवान बिहार की राजनीति में सक्रिय हो और आने वाले भविष्य में बिहार सरकार का नेतृत्व करें। उनके पास पूरे बिहार के विकास के लिए बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का जो विजन है, उसे बिहार के लोगों द्वारा काफी समर्थन मिल रहा है। सभा को लोजपा रामविलास संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडे , प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, सांसद अरुण भारती, राजेश वर्मा शांभवी चौधरी ने भी संबोधित किया। महासभा में रोहतास जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह, जिला महासचिव अमित देव पासवान, धर्मेंद्र पासवान, डेहरी नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता,सहित शाहाबाद एवं मगध क्षेत्र के सभी जिला अध्यक्ष , नगर अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष एवं वरीय नेता मौजूद रहे।