ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

डेहरी विधानसभा में 13 सितंबर को एनडीए महासम्मेलन में उमड़ेगा जन सैलाब - सोनू सिंह। ।

     


                                  


                                                डेहरी से रिंटू सिंह की रिपोर्ट ।                                                                         ATH  NEWS 11 :-डेहरी विधानसभा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  द्वारा पूरे प्रदेश  भर में आयोजित की जा रही विधानसभा स्तरीय महासम्मेलन के अंतर्गत 13 सितंबर को डेहरी विधान सभा का एन डी ए का महा सम्मेलन डेहरी जक्खी बीघा स्थित ई ललन सिंह स्पोर्टिंग्स क्लब में होने जा रहा है।  महासम्मेलन की तैयारी व सफलता को लेकर लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव सह  डेहरी विधानसभा के जाने-माने समाजसेवी राजीव रंजन सिंह उर्फ  सोनू सिंह ने क्लब के सभागार में एनडीए के घटक दल लोजपा रामविलास के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ महासम्मेलन की तैयारी का जायजा लिया एवं महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को आने की रणनीति पर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि पूरा बिहार लोजपा सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के विजन से प्रभावित होकर बिहार में एक बार पुनः एनडीए की सरकार बनेगी ।


बिहार की जनता एक बार पुनः बिहार में एनडीए की सरकार बनाने के लिए मूड बना ली है, निश्चित रूप से 2025 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि यह एनडीए की द्वारा सभी 243 सीटों पर एनडीए घटक दल भाजपा, जदयू, लोजपा आर, हम तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पदाधिकारीयों ,कार्यकर्ताओं का आपसी परस्पर समन्वय स्थापित करने के लिए यह बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण है। इससे आपसी कोऑर्डिनेशन मजबूत होगा। कार्यक्रम की  अध्यक्षता नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में लोजपा नेता दशरथ पासवान, धर्मेंद्र पासवान, हरे राम पासवान, उमाशंकर पासवान, सुनील सिंह, रण विजय सिंह सहित  सैकड़ो की संख्या में लोजपा रामविलास के कार्यकर्ता महिलाएं व पुरुष शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post