ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

सीएम के आगमन से पहले सासाराम में पुतला दहन की हुई कोशिश, कई कार्यकर्ता हिरासत में।

 



सासाराम रोहतास:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सासाराम आगमन से पहले शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। कुछ सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और पुतला दहन को विफल कर दिया।

विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि मंगलवार को बिहार बटालियन की कुछ महिला जवान विषाक्त भोजन खाने के बाद बीमार हो गई थीं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। उनका आरोप है कि अब तक किसी जनप्रतिनिधि या सरकार की ओर से उनका हालचाल लेने कोई नहीं पहुँचा। इसी आहत भाव से उन्होंने मुख्यमंत्री का विरोध दर्ज कराने का प्रयास किया।


सीएम नीतीश कुमार के आगमन को देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि विरोध की स्थिति पर पूरी निगरानी रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post