गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:-: गढ़वा जिले के कांडी-प्रखण्ड मुख्यालय में रविवार को कांडी मीडिया कार्यालय निर्माण का शुभारंभ किया गया। पूर्व प्रखण्ड प्रमुख सत्येंद्र पाण्डेय उर्फ पिंकू पाण्डेय,मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष अमित कुमार दुबे,जिला पार्षद सुषमा कुमारी के प्रतिनिधि दिनेश कुमार,कांडी पंचायत बीडीसी ममता देवी के प्रतिनिधि अनूप कुमार ने संयूक्त रूप से पूजा अर्चना कर व नारियल फोड़ कर निर्माण का शुभारंभ किया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रखण्ड में एक स्थायी रूप से मीडिया कार्यालय हो जाने से प्रखण्ड के लोगों को काफी सुविधा होगी ।साथ हीं पत्रकार बंधुओ को अपना कार्यालय हो जाने से समाचार संकलन में काफी सुविधा होगी। इस अवसर पर प्रखण्ड के वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार पांडेय ने कहा कि यह कांडी मीडिया कार्यालय सभी सुविधायों से लैस होगा। उन्होंने कहा कि इस कांडी मीडिया कार्यालय के निर्माण में सभी का सहयोग आवश्यक है।
मौके पर पत्रकार उपेन्द्र नारायण द्विवेदी,राम रंजन ,श्रवण राम,अनूप कुमार सिंह, विवेक चौबे ,मुन्ना पाण्डेय, मुन्ना अंसारी,नन्हक प्रसाद ,अशोक ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।
