ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

आज गयाजी में पिंडदान करेंगे मुकेश अंबानी,बेटे अनंत-आकाश और पत्नी नीता भी रहेंगी साथ, साथ विष्णुपद मंदिर में भी करेंगे पूजा ।





रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट।।



भारत के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी आज अपने परिवार के साथ बिहार के गयाजी पहुंचेंगे। यहां वे अपने पितरों का पिंडदान करेंगे और विष्णुपद मंदिर में भगवान विष्णु का आशीर्वाद लेंगे।

दोपहर लगभग 3 बजे के करीब अंबानी परिवार विशेष विमान से एयरपोर्ट पहुंचेगा। उनके साथ उनकी पत्नी, बेटे और बेटी भी गयाजी आएंगे।

जानकारी के मुताबिक अंबानी परिवार 6 घंटे तक गयाजी में रुकेगा। पिंडदान के बाद रात 9 बजे वे मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।

मुकेश अंबानी पहली बार गयाजी आ रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विष्णुपद मंदिर के चारों ओर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

अंबानी परिवार के लिए बिपार्ड में कमरा बुक....

मुकेश अंबानी के पंडा तीर्थ पुरोहित शंभू लाल बिट्ठल हैं। बिट्ठल विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष भी हैं। इन्हीं की देखरेख में पिंडदान कराया जाएगा।

शेड्यूल के मुताबिक मुकेश अंबानी के गयाजी में रुकने की कोई सूचना नहीं है। इसके बाद भी बिपार्ड (बिहार प्रशासनिक ट्रेनिंग सेंटर) के गेस्ट हाउस में उनके रहने के लिए कमरा बुक कर दिया गया है।

1. आकाश अंबानी:- 2014 में ब्राउन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने फैमिली बिजनेस जॉइन किया। अक्टूबर 2014 में वो रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (RJIL) के बोर्ड में शामिल हुए। जून 2022 से RJIL के चेयरमैन हैं।


आकाश अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिजिटल सर्विस बिजनेस और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के बोर्ड में भी शामिल रहे हैं। 2019 में उन्होंने श्लोका मेहता से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। बड़े बेटे पृथ्वी और बेटी वेदा।


2. ईशा अंबानी:- येल और स्टेनफोर्ड से पढ़ाई की। 2015 में फैमिली बिजनेस जॉइन किया। रिलायंस रिटेल वेंचर्स, जियो इंफोकॉम, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के बोर्ड में शामिल हैं। ईशा की शादी दिसंबर 2018 में कारोबारी अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई।


ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल के एक्सपेंशन को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने रिलायंस रिटेल के लिए ईकॉमर्स बिजनेस Ajio और ऑनलाइन ब्यूटी प्लेटफॉर्म टीरा जैसे नए फॉर्मेट लॉन्च किए हैं। रिलायंस रिटेल की फूड, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन रिटेल में प्रजेंस है।


3. अनंत अंबानी:- अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। वे मार्च 2020 से जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड, मई 2022 से रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड और जून 2021 से रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी लिमिटेड के बोर्ड में डायरेक्टर हैं।


अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के एनर्जी और मटेरियल बिजनेस के एक्सपेंशन को ड्राइव कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में, रिलायंस का लक्ष्य 2035 तक नेट कार्बन ज़ीरो कंपनी बनना है। एनिमल वेलफेयर को लेकर भी अनंत काम कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post