डेहरी(रोहतास). वरीय भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक डेहरी विधान सभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा प्रत्याशी कुमार विनोद सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को बगीचा विवाह मंडप एन एच 2 डेहरी में आयोजित किया गया।कार्यकम का संचालन भाजपा युवा नेता पंकज सिंह ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा तिवारी, महेंद्र सिंह,अजय ओझा, रवि पांडे, अनिल दुबे, गुप्तेश्वर सिंह, शशि भूषण राय, बृजकेश्वर पांडे, रमेश सिंह, अखिलेश्वर सिंह आदि ने अपनी बातो को रखा। पूर्व अध्यक्षों द्वारा वरीय कार्यकर्ताओ की अनदेखी पर नाराजगी व्यक्त किया गया। मौके पर कहा गया की पुराने कार्यकर्ताओ को इस बैठक के माध्यम से जो मान सम्मान पूर्व विधान सभा उम्मीदवार सह भाजपा वरीय नेता कुमार विनोद सिंह के द्वारा दिया जा रहा है ये पार्टी के लिए काफी सुखद बात है। इन लोगों के द्वारा वर्तमान परिस्थिति में पुराने कार्यकर्ताओ की स्थिति पर सवाल खड़ा किया गया और पार्टी नेतृत्व से इसके प्रति सार्थक पहल करने का मांग किया गया।वही भाजपा डेहरी प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा तिवारी ने डेहरी विधान सभा से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के प्रति नाराजगी प्रकट किया गया और कहा गया की चुनाव बाद ये लोग कार्यकर्ता का साथ छोड़ देते है, इसलिए इस बार डेहरी से ऐसा उम्मीदवार होना चाहिए जो की हमेशा कार्यकर्ता के साथ जुड़े रहे। वही वरीय नेता कुमार विनोद सिंह ने की कहा वे सदैव पार्टी को एक जुट रखने के प्रति प्रतिबद्ध हैं और उनका प्रयास है की सभी पुराने कार्यकर्ताओ को एक साथ जोड़ कर पार्टी को मजबूत रखे और डेहरी विधान सभा से जो भी एनडीए उम्मीदवार बनेगा उसकी जीत सुनिश्चित हो। मौके पर अकोढ़ी गोला मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह, अभिषेक सिंह,विक्की, अश्विनी सिंह, महेंद्र सिंह,अनिल सिंह, दिलीप सिंह,अनिल मिश्रा, बीरेंद्र सिंह,पप्पू गुप्ता, सन्नी चौरसिया, संतोष सिंह,राजेश कुमार, ऋषि सिंह,ध्रुव सिंह, उज्ज्वल, विकाश, अभय, रवि राय, दिलीप सिंह आदि उपस्थित थे।
बगीचा विवाह मंडप डेहरी में भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह हुआ आयोजित।
byDR AMIT KUMAR SRIVASTAVA/EDITOR-IN-CHIEF.
-
0
