सासाराम (रोहतास) विजयादशमी पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर सासाराम नगर के केशव संयुक्त विद्यार्थी शाखा द्वारा शताब्दी वर्ष का विजयादशमी उत्सव मनाया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पहुंचे, स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन कर विजयादशमी उत्सव मनाया। जिसमें जिला संघचालक प्रोफेसर विजय सिंह और रोहतास विभाग के विभाग कार्यवाह धर्मराज द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षो के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धि और और समाज में इसके योगदान पर प्रकाश डाला गया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आगामी वर्षों में किए जाने वाले कार्यों के बारे में भी बताया। उन्होंने संघ के पंच परिवर्तन जैसे सामाजिक समरसता, स्व का बोध, नागरिक शिष्टाचार, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भी प्रकाश डाला। अंत में सभी स्वयंसेवकों ने अपने शाखा बस्ती में पथ संचलन भी किया। यह संचलन केशव संयुक्त विद्यार्थी शाखा से निकलकर नगर थाना, पोस्ट आफिस होते हुए पुनः बाल विकास मैदान में संपन्न हुआ। वही संचलन के दौरान मूसलाधार वर्षा होती रही। इसके बावजूद भी सभी स्वयंसेवक 'संगठन गढे चलो सुपंथ पर बढ़े चलो' के गीत गाते हुए संचलन में कदम से कदम मिला कर आगे बढ़ते रहे।
सासाराम नगर महाविद्यालयीन कार्य प्रमुख शिवम ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। सामूहिक गीत वैभव, अमृत वचन शुभम और एकल गीत अरुण ने किया। जबकि संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी आद्यानंदजी थे। इस कार्यक्रम में जिला सेवा प्रमुख क्षितिज, जिला महाविद्यालयीन कार्य प्रमुख अभिनव, नगर बौद्धिक प्रमुख विपिन, जयशंकर, अमन, आकाश, अनीश, प्रकाश, बजरंगी, अंकित, सानू, श्वेतांशु, संदीप, पुनीत और रुद्रांश सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
