ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम मदनपुर विद्यालय में आयोजित किया गया।





मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद।दिनांक 31 अक्टूबर 2025 SVEEP कार्यक्रम के तहत रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में "जनसंवाद कार्यक्रम" का आयोजन राजकीयकृत अनुग्रह +2 उच्च  माध्यमिक विद्यालय, मदनपुर में किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत जीविका दीदियों के स्वागत गीत से हुई, इसके बाद गायिका सृष्टि लक्ष्मी और तान्या मौआर ने मतदाता जागरूकता हेतु गीत प्रस्तुत किया।


 कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह ने रफीगंज वि॰ स॰ क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया तथ जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर मतदान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा —हर नागरिक का एक-एक वोट लोकतंत्र को सशक्त बनाता है। इसलिए 11 नवंबर को सभी मतदाता मतदान अवश्य करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।”इसके उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने सभी को “शत-प्रतिशत मतदान” का संकल्प दिलाया।‌ कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह, जिला जन संपर्क पदाधिकारी  रत्ना प्रियदर्शी, जिला आपदा प्रभारी अंतरा कुमारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह खेल पदाधिकारीकुमार पप्पू राज, प्रखंड विकास पदाधिकारी मदनपुर अवतुल्य कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post