ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

संज्ञा समिति जिलाध्यक्ष के आवास पर मुलाकात एवं संगठन विस्तार पर चर्चा।







मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।




औरंगाबाद। आज दिनांक 24/12/2025 संज्ञा समिति के जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय के आवास पर मुलाकात किया।एटीएच न्यूज 11 चीफ व्यूरो औरंगाबाद मिथिलेश कुमार पाण्डेय एवं पड़रिया कमलेश पाठक संज्ञा समिति के जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय के औरंगाबाद आवास पर मुलाकात कर, संगठन विस्तार के नीति पर विचार विमर्श किया गया। विचार विमर्श सकारात्मक रहा, और संज्ञा समिति परिवार द्वारा एक नया प्रयोग करते हुए अभीभावक सम्मान समारोह आयोजित किया गया था,जो जिला में चर्चा के विषय बना हुआ है। संज्ञा परिवार इस कार्यक्रम से जिला में काफी चर्चित हुआ। वर्तमान में संज्ञा समिति जिला इकाई औरंगाबाद के द्वारा किया गया कार्यों की सराहना के साथ ही शाकद्वीपीय समाज के उत्थान पर चर्चा हुई। संज्ञा समिति औरंगाबाद के द्वारा आयोजित किया गया अभीभावक सम्मान समारोह में कुछ अभीभावक सम्मान समारोह अनुपस्थित रहे थे। उनके लिए अलग से एक सम्मानित करने का विचार किया गया और जल्द ही वैसे अभीभावक सम्मान किया जाएगा।

संज्ञा समिति संगठन विस्तार पर जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने स्पष्ट रूप से अपने विचार रखे। और संगठन विस्तार की रणनीति बनाई। आगे भी इस तरह कार्यक्रम आयोजित कर शाकद्वीपीय समाज को एकजुट करने का कार्यक्रम लगातार किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post