ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

जिले के विभिन्न प्रखंडों में सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कार्यक्रम किया गया।






मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद .





औरंगाबाद। आज दिनांक 23/12/2025 सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जिला पदाधिकारी औरंगाबाद  अभिलाषा शर्मा के आदेशानुसार बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय, गोह, हसपुरा, ओबरा एवं देव के तत्वावधान में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत संबंधित प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में गठित किशोरी समूहों की किशोरियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।


कार्यक्रम के दौरान किशोरियों को बाल विवाह उन्मूलन से संबंधित शपथ दिलाई गई तथा उपस्थित किशोरियों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया। साथ ही किशोरियों को शिक्षा को अपना प्रमुख लक्ष्य बनाने, आत्मनिर्भर बनने तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, औरंगाबाद विनय प्रताप सिंह, जिला मिशन समन्वयक, हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन, औरंगाबाद मिथलेश कुमार, जेंडर विशेषज्ञ चंदन कुमार, परियोजना क्षेत्र की सभी महिला सुपरवाइजर, अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी तथा दिव्य ज्योति संस्था की सरिता कुमारी उपस्थित रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post