ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

कार दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप हुआ घायल बाकी अन्य व्यक्ति गाड़ी छोड़ हुए फरार।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।

 



एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी -थाना क्षेत्र के कांडी -मझिआंव मुख्य सड़क के संखवा मोड़ के पास एक कार दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि कार में सवार अन्य व्यक्ति गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। घटना मंगलवार लगभग साढ़े छः बजे शाम की है।


आस पास उपस्थित लोगों ने बताया कि फोनेक्स गाड़ी नम्बर JH 1FE 5107  जो मझिआंव की ओर से आ रही थी ।संखवा मोड़ के पास 33 हजार की बिजली पोल में धक्का मार दिया ।पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी है घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिए गढ़वा भेजा जा रहा है।

घायल व्यक्ति की पहचान नही हो पाई है।वह कुछ बोल नही पा रहा है।उसके पास कुछ पहचान के लिए कागजात भी नही मिल पाया है।घायल व्यक्ति अपना घर गढ़वा थाना बता सका है।

Post a Comment

Previous Post Next Post