ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

भाजपा कार्यकर्ता ने कांडी बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, आखिर क्या आइए जानते हैं विस्तार से।

  गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र में जारी भीषण शीतलहर व कड़ाके की ठंड के बीच कांडी प्रखंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए मंगलवार को भाजपा कांडी मंडल के अध्यक्ष शशि रंजन दुबे व भरत कुमार मेहता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ राकेश सहाय से मुलाकात की और उन्हें मांग पत्र सौंपा।

भाजपा नेताओं ने प्रशासन को आग्रह करते हुए कहा कि पिछले 10 दिनों से जारी कड़ाके की ठंड ने गरीब, मजदूरों व असहायों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कड़ाके की ठंड के कारण क्षेत्र में कथित तौर पर मौतें भी हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से अब तक राहत के कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

इन्होंने बीडीओ से पत्र के माध्यम से मांग किया है कि प्रखंड के सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों और बाजारों में तत्काल अलाव की व्यवस्था की जाए। और गरीब, असहाय और जरूरतमंद मजदूरों के बीच अविलंब कंबल वितरण सुनिश्चित हो। मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे ने स्पष्ट लहजे में कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते अलाव और कंबलों की व्यवस्था नहीं की, तो भारतीय जनता पार्टी उग्र आंदोलन के लिए विवश होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन जिम्मेदार होगा। वार्ता के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के सदस्य राम लाल दुबे ने जब बुजुर्गों और असहायों की पीड़ा का हवाला देते हुए कंबल वितरण में हो रही देरी पर सवाल उठाया, तो बीडीओ राकेश सहाय ने आश्वासन दिया कि कंबल जल्द ही पहुंचने वाले हैं और प्राप्त होते ही युद्ध स्तर पर वितरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे, भरत कुमार मेहता, किसान मोर्चा सदस्य रामलाल दुबे सहित पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post