ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

सुशासन सप्ताह के अंतर्गत कुटुंबा एवं नबीनगर प्रखंड में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।





मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद। आज दिनांक 22/12/2025 सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जिला पदाधिकारी औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा के निदेशानुसार बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय कुटुंबा एवं नबीनगर के द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत प्रखंड नबीनगर एवं कुटुंबा की विभिन्न पंचायतों में गठित किशोरी समूहों की किशोरियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान किशोरियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बाल विवाह उन्मूलन के संबंध में सभी उपस्थित किशोरियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर किशोरियों के बीच स्कूल बैग का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों द्वारा किशोरियों को शिक्षा को जीवन का मुख्य लक्ष्य बनाने, आत्मनिर्भर बनने तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया। उन्हें यह संदेश दिया गया कि शिक्षा ही सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम है, जिससे वे अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकती हैं।कार्यक्रम के माध्यम से किशोरियों में सामाजिक जागरूकता, शिक्षा के प्रति रुचि एवं बाल विवाह उन्मूलन के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया।


इस कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, जिला मिशन समन्वयक, हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन, औरंगाबाद, जेंडर विशेषज्ञ चंदन कुमार, परियोजना क्षेत्र की सभी महिला पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post