ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

गयाजी जनपद डी पी एस बीएड कॉलेज में 23 वां संज्ञा सम्मान समारोह का उद्दघाटन काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक के कर कमलों द्वारा हुआ सम्पन्न।

 



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।




ATHNEWS 11GROUP:-आज दिनांक 1/1/2026 को 23वां संज्ञा सम्मान  दिवस का भब्य आयोजन डीoपीo एसo बीएडo कॉलेज दुबहल गया में कल दिनांक01 जनवरी 2026 को आयोजित हुआ जिसमें सैकड़ों शाकलद्वीपी ब्राह्मणों ने हिस्सा लिए l संज्ञा सम्मान समारोह का भारतीय संस्कृति के अनुसार विधिवत उद्दघाटन  काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक डॉoश्री देव मिश्र के कर कमलों द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप प्रियरंजन मिश्र वरीय पत्रकार सह डी डी न्यूज़ चैनल पटना के एंकर उपस्थित थे l


संज्ञा सम्मान  दिवस का उद्दघाटन सूर्य पूजन एवं दीप प्रज्वलित से शुरू हुई जिसमे मुख्य रूप से पo गोपाल मिश्र, आचार्य अरुण मिश्र, पo विवेक मिश्र, पo संदीप मिश्र,वैगरह वैदिक मंत्रोचारण से  किया गया तत्पश्चात हॉल में उपस्थित सैकड़ों  साकलद्वीपी ब्राह्मणों  द्वारा सूर्य मंडलम स्त्रोत का सामूहिक पाठ किया गया I आगत अतिथियों का स्वागत डॉo डीo केo पाठक के द्वारा किया गया l स्वागत भाषण के क्रम में डॉo पाठक ने कहा कि वर्तमान परिवेश में साकलद्वीपी ब्राह्मणों को एकजुट होकर हक की लड़ाई लड़ने की जरूरत पर बल दिया l सवर्णो की श्रेणी में यदि कोई वर्ण सबसे नीचे पायदान पर है तो वो है शाकलद्वीपी ब्राह्मण l समारोह के उद्द्घाटन करता डॉo श्री देव मिश्र जी ने ब्राह्मणों को अपने कर्तब्य का बोध कराते हुए कहा कि  पूजा और संध्या को  अपने नित्यकर्म से जोड़े रखे तभी समाज का और अपना कल्याण है l पूजा और संध्या के महत्व बताते हुए नवयुवकों संदेश दिया कि कि कितनी भी व्यस्तता हो पर पूजा अर्चना को जीवन के क्षणों से जोड़ कर रखें, यहीं अपना संस्कार है l संस्कार विहीन जीवन पशु के समान है l

मुख्य अतिथि प्रियरंजन भारती जी ने अपने उद्द्बोधन मे कहा कि ब्राह्मणों को संगठित हो अपने संस्कारों की रक्षा हेतु आगे आना होगा। हर घर मे पाश्चात्य सभ्यता का विकराल रूप घर गया है जिसके दुष्परिणाम आने शुरू हो गए है l ब्राह्मणों को संगठित तरीके से समाज में व्याप्त कुरीतियों से लड़ना होगा तभी सबका कल्याण है l संज्ञा सम्मान दिवस को और व्यापक बनाने पर और कई वक्ताओं ने जोर दिया ताकि समाज इस अवसर पर समाज की दशा- दिशा पर चर्चा कर समाज के वैसे जरूरतमंद लोगों तक पहुँच पाए जिनकी स्थिति बहुत ही दयनीय है l अन्य वक्ताओं में समाजसेवी बृजनंदन पाठक ने कहा कि शाकलद्वीपी ब्राह्मणों को असंगठित होने के कारण हमारे पूर्वजों को स्वतंत्रता आंदोलन, किसान आंदोलन से लेकर कई क्षेत्रों में दिए योगदान को हासिए पर रखा गया है और उनकी योगदान को ब्राह्मणों के सूची से हटाया जा रहा है जो एक गंभीर और विचारणीय विषय है l


गया शहर के प्रख्याति प्राप्त साहित्यकार डॉo सचिदानंद प्रेमी जी संज्ञा सम्मान समारोह के आयोजन के अवसर पर अपना विचार रखते हुए गयाजी और काशी की महत्त्व को बहुत ही विस्तार से बताया और प्रमाणिकता के साथ कहा कि गया जी की महत्ता काशी से कम नहीं है l  उन्होंने इस सन्दर्भ में कई प्रमाण दिए l संज्ञा सम्मान दिवस के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए डॉo प्रेमी जी ने कहा कि ऐसे आयोजन से शाकलद्वीपी ब्राह्मणों की एकजुटता को सबलता प्रदान होगी l

अन्य कई वक्ताओं ने शाकलद्वीपी ब्राह्मणों की संगठन को और मजबूत करने पर बल देते हुए अपने संस्कार और संस्कृति की रक्षा के लिए हमेशा संगठन का एकजुट होकर साथ दें l इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों में डॉo रामकृष्ण मिश्र, कमलेश पुण्यार्क , बालमुकुंद मिश्र , गोपाल मिश्र, देवेन्द्र नाथ मिश्र , प्रमोद कुमार पाठक , अशोक पांडे  , चन्द्रेश दास, राजेश मिश्र, मनीष मिश्र, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित हुए l मंच का संचालन डॉo शशिभूषण मिश्र ने की.

Post a Comment

Previous Post Next Post