ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

ATH NEWS 11 -:बस्ती में 11 जनवरी को होगा विराट हिंदू सम्मेलन।




थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट।


ATH NEWS 11 GROUP :-बस्ती जिले के कलवारी भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में गुरुवार शाम बहादुरपुर ब्लॉक के कलवारी कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस बैठक में 11 जनवरी को सोमेश्वर नाथ धाम शिव मंदिर, पाऊं में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।



भाजपा के मंडल अध्यक्ष (कलवारी) संजय चौरसिया ने बताया कि सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यकर्ता घर-घर जाकर हिंदू समुदाय के लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।


इस अवसर पर शिव कुमार दुबे, राम किशुन, सुनील अग्रहरि, दिवाकर विक्रम सिंह, लाल कृष्ण उपाध्याय, बिंदु चौरसिया, संतोष यादव और देवी प्रसाद सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post