गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लमारी कला पंचायत के हरिगावां बस स्टैंड के समीप वर्षों से झुग्गी-झोपड़ी में निवास करने वाले अत्यंत गरीब तबके के मुसहर परिवार राजिंदर मुसहर की 25 वर्षीया पत्नी पूजा देवी कि मौत हो गई थी। अत्यंत निर्धन मुसहर परिवार ने मीडिया के माध्यम से समाजसेवी, पदाधिकारी व अन्य से राशन को लेकर श्राद्ध कार्य के लिए मांग की थी। प्रखण्ड प्रमुख सत्येन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने उक्त परिवार के घर पहुंचकर 50 किलो चावल प्रदान किया। साथ ही बिना कपड़ा के छोटे-छोटे बच्चों देख उनकी आत्मा भावुक हो गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि बच्चों को कपड़े व आर्थिक मदद भी मिलेगी। वहीं मुसहर परिवार ने राशन कार्ड बनवाने व आवास की मांग की। इसपर प्रमुख ने कहा कि जल्द ही राशन कार्ड बनेगा और आवास योजना का भी लाभ मिलेगा। मौके पर कांडी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार, मुन्ना अंसारी व अन्य लोग भी उपस्थित थे।
