ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

महंत श्री राम चंद्रपुरी की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का किया गया आयोजन ,आखिर कहां आइए जानते हैं ख़बर के माध्यम से .

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।






एटीएच न्यूज़ 11 :- गढ़वा  जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत जमा दो उच्च विद्यालय गरदाहा के खेल मैदान में युवा संघर्ष सेना द्वारा स्व. महंत श्री राम चंद्रपूरी की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।सीज़न-5 का उद्घाटन मैच रोमांचक मैचों के साथ सम्पन्न हुआ। 10 ओवरों के इस टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टूर्नामेंट का पहला मैच कांडी बनाम कादल की टीम के बीच खेला गया। कांडी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 144 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में कादल की टीम 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कांडी ने यह मैच 31 रनों से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरा मैच नवगठ व जतरो की टीम के बीच खेला गया। नवगठ ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनकी टीम 08 ओवरों में मात्र 44 रन बनाकर ढेर हो गई। जतरो की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 01 विकेट खो कर आसानी से जीत हासिल कर ली। वहीं मैन ऑफ द मैच अनूप कुमार को दिया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि गरदाहा मठ के मठाधीस महंत श्री महानंद पूरी, युवा संघर्ष सेना प्रमुख अनूप कुमार उपाध्याय उर्फ बड़ू उपाध्याय, समिति के अध्यक्ष झुना सिंह ने फीता काटकर टूर्नामेंट मैच का उद्घाटन किया। मैच रेफरी के रूप में लालमेंद्र व नीरज तिवारी थे। जबकि कमेंटेटर के रूप में डॉ. शैलेन्द्र कुमार थे। इस अवसर पर युवा संघर्ष सेना प्रमुख अनूप कुमार उपाध्याय उर्फ बड़ू उपाध्याय द्वारा सहायक आचार्य बने अमरेन्द्र कुमार पंडित को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में गरदाहा मठ के महंत जी, युवा संघर्ष सेना शाखा प्रमुख अनुप कुमार उपाध्याय, अध्यक्ष झुन्ना सिंह, गुड्डू उपाध्याय व प्रमोद पूरी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। जबकि विशिष्ट अतिथि शिक्षक अमरेन्द्र कुमार पंडित भी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post