महराजगंज:-जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत महराजगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर घुघली थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
थानाध्यक्ष घुघली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 17/2026, धारा 137(2), 65(2) बीएनएस एवं 5(एम)/6 पोक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त बबलू उर्फ करन ठठेरा पुत्र स्वर्गीय राम अवध ठठेरा, निवासी बेलवा तिवारी थाना घुघली, उम्र करीब 20 वर्ष, को दिनांक 24 जनवरी 2026 को जखीरा चौराहे से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर आरोप है कि उसने थाना घुघली क्षेत्र के ग्राम बेलवा तिवारी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में नाबालिग लड़की के साथ गलत हरकत की, जिसको लेकर पीड़िता पक्ष द्वारा तहरीर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने की संभावना है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह , थाना घुघल,महिला उपनिरीक्षक रुचि — थाना घुघली,कांस्टेबल मिथिलेश राव — थाना घुघली,कांस्टेबल अजीत यादव — थाना घुघली।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी। जनपद पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर चलता रहेगा।
प्रभारी महराजगंज
कैलाश सिंह
