मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 28/01/2026/ कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत सिमरा थानाक्षेत्र के चोरहा गांव में 25/01/2026 को चोरी करते रंगे हाथों ग्रामीणों ने पांच चोरों को पकड़ लिया।चोरहा गांव निवासी शैलेश साव के बन्द पड़े मकान में चोरी करते ग्रामीणों ने पांच चोरों को रंगे हाथों पकड़ा और ग्रामीणों ने सिमरा थाना को सुपुर्द कर दिया। सुपुर्द चोरों का पहचान रोहतास जिला के अकोढ़ीगोला निवासी अरुण रजवार,अमझोर थानाक्षेत्र के रकियान गांव निवासी चन्दन नट, प्रकाश नट,नंदू राठौड़ एवं नवादा जिले हिसुआ गांव निवासी पवन राठौड़ के रूप में पहचान किया गया है। इस चोरों के पास कुछ सामाग्री बरामद हुआ है जो इस प्रकार है एक बाइक,सटर काटने, पेचकस,रड चोरी करने के पर्याप्त सामग्री बरामद हुआ।
मकान मालिक के भतीजे ने इस घटना को लेकर रंजन साव ने सिमरा थाना में एफआईआर दर्ज कराया। सिमरा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि इन चोरों से पुछताछ के क्रम में कई अहम सुराग पता चला है। और इन चोरों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
