ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

फरार चल रहे आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने कुर्की-जब्ती की प्रारंभिक कार्रवाई शुरू की।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र भवनाथपुर थान क्षेत्र के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी अजय कुमार तांतों उर्फ पप्पू के विरुद्ध पुलिस ने बुधवार को कुर्की-जब्ती की प्रारंभिक कार्रवाई शुरू की। कांडी थाना क्षेत्र के खुटहेरिया गाँव पहुँचकर पुलिस ने ढोल-बजाकर वादी की अभियुक्त के घर पर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार चस्पा किया।

जानकारी के अनुसार, अजय कुमार तांतों (पिता गणेश प्रसाद तांतों) के खिलाफ भवनाथपुर थाना में कांड संख्या 162/24 दर्ज है। उन पर धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी देने समेत आईपीसी की धारा 406, 420, 467, 468, 471 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा है।

लगातार फरार रहने के कारण माननीय न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। मौके पर पुलिस कर्मियों ने गाँव वालों को सूचित किया कि यदि आरोपी नियत समय के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो अगले चरण में संपत्ति की कुर्की की जाएगी। इस दौरान गाँव में काफी गहमागहमी देखी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post