गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के तत्वावधान में एक करोड़ 60 लाख 70 हजार रुपये की लागत से बॉक्स कन्वर्ट गाइड बाल एवं अप्रोच सड़क सहित पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास कांडी प्रखंड अंतर्गत चटनियां गांव में पंडी नदी पर किया गया। निर्माण कार्य का निष्पादन मेसर्स ए. आर. कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जाएगा।
शिलान्यास अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यह पुल वर्षों से क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जो आज साकार हुई है। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण से अब आवागमन सुगम होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को नई गति मिलेगी।
विधायक ने कहा कि बरसात के दिनों में नदी पार करने को लेकर स्थानीय लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पुल के निर्माण से इस समस्या का स्थायी समाधान होगा और चटनियां सहित आसपास के कई गांव विकास की मुख्यधारा से और अधिक सशक्त रूप से जुड़ेंगे।
उन्होंने इसे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है, ताकि आमजन के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार हो सके।
मौके पर उप प्रमुख नारायण यादव विधायक मीडिया प्रभारी हरी नाथ चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि आतीश सिंह, चटनियां मुखिया प्रतिनिधि लालू यादव शिवपुर मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम, डॉ अनिल प्रसाद गुप्ता,धनंजय सिंह, बचरू तिवारी, जगदीश यादव, अवधेश रजवार, राजनाथ यादव, संदीप रजवार, सुखनंदन यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।
अंत में विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा—
“विश्रामपुर का विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता से किए गए प्रत्येक वादे को धरातल पर उतारना मेरा संकल्प है।”
