ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

सेमीफाइनल मुकाबला मझिगवां बनाम देवडीह के बीच खेला गया जिसमें मझिगवां की टीम ने दो गोल से जीत हासिल कर फाइनल में किया प्रवेश।

  गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।



 एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित जमा दो उच्च विद्यालय कांडी के खेल मैदान में चंद्रयान फुटबॉल कमिटी सीजन- 2 द्वारा आयोजित टूर्नामेंट मैच में शुक्रवार को अंतिम सेमीफाइनल मैच का आयोजन किया गया, जहां सेमीफाइनल के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम व विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार ने खेल मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। थाना प्रभारी ने फुटबॉल को किक कर खेल का शुभारम्भ किया। मझिगावां बनाम देवडीह की टीम  के बीच खेल प्रारम्भ हुआ। मैच काफी आकर्षक था। अंत में मझिगावां की टीम 02-0 गोल से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया। कमिटी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार फाइनल मैच रविवार को मझिगावां बनाम घटहुआँ कला की टीम के बीच खेला जाएगा।

मौके पर एसआई विनय मांझी, रॉबिन, खेल प्रभारी रविरंजन उर्फ टिंकू, निर्णायक पंकज कुमार गुप्ता, नन्हक कुमार, कमिटी अध्यक्ष धर्मसिन्धु, उपाध्यक्ष सन्नी कुमार, उप कोषाध्यक्ष सत्यम कुमार, सचिव उपेंद्र कुमार, उप सचिव रौशन कुमार, संरक्षक सुनील राम, राहुल कुमार, नीतीश कुमार, डॉ चंदन कुमार, फुलेंद्र कुमार, सतीश कुमार सहित अन्य गणमान्य के अलावे काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post