ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

शीतलहरी की झोंकों ने ली नई अंगड़ाइयां, अंचलाधिकारी ने दिए कई निर्देश।

  गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र में बढ़ती ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग ठिठुरन का शिकार हो रहे हैं। बुजुर्गों का क्या कहना, युवा भी कांपने लगे हैं। शीतलहरी की झोंकों ने नई अंगड़ाईयां ले चुकी है। बढ़ती ठंढ को देखते हुए कांडी अंचलाधिकारी राकेश सहाय के निर्देश पर कांडी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार ने कांडी पंचायत के विभिन्न जगहों व चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की है। यह शिलशिला कई दिनों से लगातार जारी है। कांडी बाजार स्थित जगदेव चौक, मुख्य सड़क स्थित आपणा मेडिकल, जावीर खान की दुकान, टेम्पू स्टैंड, जीप स्टैंड, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, आदर्श इंटर महाविद्यालय स्थित मोड़ सहित विभिन्न जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई, जहां दर्जनों लोग आग की अनुभूति प्राप्त करते देखे गए। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार ने कहा कि स्थानीय लोगों के अलावे राहगीरों को भी हाथ-पांव सेंकने के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है। उन्होंने अंचलाधिकारी राकेश सहाय को धन्यवाद दिया। कहा कि यही तो मानवता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post