गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के युवा समाजसेवी रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकाश दुबे कांडी थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने शुक्रवार को थाना के समीप देवी धाम प्रांगण से बाबा बर्फानी यात्रा कंपनी द्वारा संचालित एक तीर्थयात्री बस हरि झंडी देखकर तीर्थ धाम हेतु रवाना किया गया। तीर्थ यात्री बस पश्चिम बंगाल में लगने वाले विराट गंगा सागर मेले के लिए रवाना किया। तीर्थयात्रियों का नेतृत्व कर रहे प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि "सारे तीरथ बार-बार, गंगा सागर एक बार" । उन्होंने बताया कि जो इस पवित्र यात्रा के गहरे महत्व को जानते हैं, वे अवश्य हीं उक्त तीर्थ स्थल पर जाना बेहद पसंद करते हैं। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित होने वाला गंगा सागर का मेला हिंदुओं के लिए कुंभ मेले के बाद दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक समागम माना जाता है। लाखों श्रद्धालु इस दौरान गंगा नदी व बंगाल की खाड़ी के पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए एकत्रित होते हैं। यह विशेष बस यात्रा केवल गंगा सागर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि एक व्यापक धार्मिक भ्रमण पैकेज भी है। यह तीर्थयात्रियों को राजगीर, बैजनाथ धाम, बासुकीनाथ, तारकेश्वर नाथ, कलकत्ता, भुवनेश्वर लिंगराज, कोणार्क, जगन्नाथ पुरी, साक्षी गोपाल, धवलगिरी, उदयगिरी, खंडगिरी, नंदनकानन, रजरप्पा, बापी सहित अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण कराएगी।
