ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

गया सिबिल कोर्ट को मिली बम से उडाने की धमकी।




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATHNEWS11GROUP:-आज दिनांक 08/01/2026 को गया जिला के माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर गया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से संबंधित एक ई-मेल प्राप्त होने की सूचना मिली। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, गया तथा नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गया के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान न्यायालय परिसर की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। एहतियातन पूरे न्यायालय परिसर को तत्काल खाली कराया गया एवं परिसर की संघन जांच की जा रही है। जांच कार्य में डॉग स्क्वाड एवं बम निरोधक दस्ते की टीमों को भी लगाया गया है, जो पूरी सतर्कता के साथ जांच कर रही हैं।

इसके साथ ही, जिस स्त्रोत से धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ है, उसकी जांच हेतु साइबर सेल की टीम लगातार कार्यरत है। शीघ्र ही ई-मेल भेजने वाले की पहचान कर उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही न्यायालय परिसर में प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने तथा सुरक्षा के उच्च मानकों को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post