सासाराम :- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता का मुख्य विषय “भी. बी. जी. राम जी – विकसित भारत, रोजगार और आजीवन मिशन की ग्रामीण गारंटी” रहा। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान का हिस्सा है।
बताया गया कि यह अभियान पहले चरण में 26 जनवरी तक चलेगा, जिसके तहत पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएंगे। प्रेस वार्ता में भाजपा रोहतास जिला अध्यक्ष संतोष पटेल, बिहार विधान परिषद सदस्य निवेदिता सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प, युवाओं के लिए रोजगार और ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास पर केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
