ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

बाराचट्टी में समेटाये 50 हजारिया इनामी विजय यादव, कई कांडों में था वांछित।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP:-वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार गया जिले में अपराध नियंत्रण हेतु गया पुलिस द्वारा जिला में कुख्यात अपराधकर्मियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष छापामरी अभियान चलाया जा रहा है। गया जिला के कुख्यात अपराधकर्मियों में शामिल अपराधी विजय यादव की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें बाराचट्टी थानाध्यक्ष, बाराचट्टी थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी एवं तकनीकी शाखा, गया के पुलिस पदाधिकारी कर्मी को शामिल किया गया था। उक्त कुख्यात अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु गया पुलिस के द्वारा पारंपरिक तथा तकनीकी माध्यमों से आसूचना संकलित कर लगातार छापामारी की जा रही थी। साथ ही उक्त अपराधकर्मी विजय यादव के उपर 50,000/-रू0 का ईनाम की घोषणा भी कराई गई थी।


इसी क्रम में उक्त विशेष टीम को सूचना प्राप्त हुई कि जिला के कुख्यात अपराधकर्मियों में शुमार 50,000/-रू० का ईनामी अपराधकर्मी विजय यादव जो वर्तमान में कई कांडो में फरार चल रहा है वो अभी बाराच‌ट्टी थानाक्षेत्र डगरा मोड़ के पास आया हुआ है।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु विशेष टीम बाराचट्टी थानाक्षेत्र अन्तर्गत डगरा मोड़ के पास पहुँची तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया, पकड़ाए व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम विजय यादव,पि० स्व० नागेश्वर यादव उर्फ नागो यादव, सा० कुटनीटांड नागरा थाना मोहनपुर, जिला गया बताया। तत्पश्चात उक्त अपराधी को गिरफ्तार कर बाराचट्टी थाना लाया गया।उल्लेखनीय है कि दिनांक-22/09/2022 को वादी के द्वारा फर्दबयान दिया गया कि ये ट्रक पर कोयला लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में छिनारी पुल के पास कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ट्रक को रूकावाकर पिस्टल दिखाकर कायला लदे ट्रक को लेकर भाग गया गया था। जिस संबंध में बाराचट्टी थाना कांड संख्या-854/22, दिनांक-22/09/2022, धारा-395 भा०द०वि० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था, अनुसंधान के क्रम में पकड़ाए अपराधी विजय यादव की संलिप्तता उक्त कांड में पायी गई थी, जो गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था। उल्लेखनीय है कि पूर्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त 03 अभियुक्तों को अवैध आर्म्स के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।


आपराधिक इतिहास-

मोहनपुर थाना काण्ड संख्या -72/06, दिनांक-03/05/06, धारा-414 भा०द०वि० ।

बाराचट्टी थाना कांड संख्या-117/10, दिनांक-12/06/10, धारा-392 भा०द०वि० ।

मोहनपुर थाना काण्ड संख्या-525/16, दिनांक-21/12/16, धारा-272/273 भा०द०वि० एवं


30 (ए) मद्य निषेध अधिनियम।


बाराचट्टी थाना कांड संख्या-854/22, दिनांक-22.09./22, धारा-395/412 भा०द

Post a Comment

Previous Post Next Post