महराजगंज:-थाना घुघली क्षेत्र के ग्राम पतालकुई में खेतों की सिंचाई के लिए लगे दो पम्पिंग सेट की चोरी का मामला आखिरकार सुलझ गया। घुघली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना का सफल अनावरण किया और तीन आरोपियों को चोरी गए पम्पिंग सेट के साथ गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में घुघली पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई।
दिनांक 31 जनवरी 2026 की रात ग्राम पतालकुई में अज्ञात चोर खेतों में सिंचाई के लिए लगे दो पम्पिंग सेट चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना घुघली पर मु0अ0सं0 26/2026 धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल लोग पतलकुई नहर पुलिया के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—
श्याम बिहारी (35 वर्ष) निवासी ग्राम बन्नी, थाना कोठीभार
पवन राय (22 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 2, घुघली मिल गेट के सामने
महेश (32 वर्ष) निवासी बेलटीकरा डिहवा टोला, थाना पनियरा
गिरफ्तारी के दौरान इनके कब्जे से चोरी गया
एक पदमा कंपनी का पम्पिंग सेट
एक स्वदेश कंपनी का पम्पिंग सेट
बरामद किया गया।
31 जनवरी की रात हुई घटना के बाद पुलिस ने लगातार दबिश और जांच की। अंततः 06 फरवरी 2026 सुबह 06:20 बजे आरोपियों को धर दबोचा गया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस टीम की सराहना
इस कार्रवाई में म0उ0नि0 रुचि,हे0का0 बाबूलाल गुप्ता,हे0का0 श्रवण यादव,का0 अविनाश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खेतों की सिंचाई व्यवस्था को ठप करने वाली चोरी की घटना से किसानों में आक्रोश था, लेकिन घुघली पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने राहत दी है। अब सवाल यह है कि क्या क्षेत्र में ऐसे अपराधों पर पूरी तरह लगाम लग पाएगी?
प्रभारी महराजगंज
कैलाश सिंह
