ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

जनपद पदाधिकारी ने बांटे स्मार्टफोन और ब्लाइंड स्टिक, करीब 772 दिव्यांगों को मिला लाभ।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।




ATH NEWS 11 GROUP:-आज दिनांक 12/2/2026 को

गयाजी में दिव्यांगों को जनपद पदाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा समाहरणालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान 10 दृष्टिहीन व्यक्तियों के बीच 'विजुअली इंपेयर्ड किट' का वितरण किया गया। इस आधुनिक किट में लाभार्थियों को स्मार्टफोन, हेडफोन और स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक प्रदान किए गए, जिससे उनके दैनिक जीवन और आवाजाही में सुगमता आएगी। ​लाभार्थियों ने जताया आभार किट पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 'संबल योजना' के तहत मिल रहे ये सहायक उपकरण और बैटरी चालित ट्राइसिकल उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और स्वावलंबी बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे।


​संबल योजना के तहत उपलब्धियां सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग अविनाश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन दिव्यांगों की मदद के लिए पूरी तरह तत्पर है। उन्होंने आंकड़े साझा करते हुए कहा ​पिछले एक वर्ष में कुल 772 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, सीपी व्हीलचेयर, ट्राइसिकल, हियरिंग एड, बैशाखी और डिजिटल ब्लाइंड स्टिक जैसे उपकरणों से लाभान्वित किया गया है। ​वर्ष 2025-26 अब तक कुल 534 दिव्यांगों को मोटराइज्ड बैटरी चालित ट्राइसाइकिल प्रदान की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post