ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ‘हैंड्स क्लीनिक’ का शुभारंभ, अब एक ही छत के नीचे मिलेगा समग्र इलाज.



सासाराम :-शहर की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक स्वर्गीय डॉ. सीमा सिंह की स्मृति में  जेनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. सचिन कुमार के अस्पताल परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘हैंड्स क्लीनिक’ का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर डॉ. सचिन कुमार ने कहा कि शहर में लंबे समय से एक बेहतर अस्पताल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसके अभाव में गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी और पटना जैसे शहरों का रुख करना पड़ता था।

उन्होंने बताया कि स्वर्गीय डॉ. सीमा सिंह का सपना था कि सासाराम में ऐसा अस्पताल स्थापित हो, जहां सभी प्रकार की आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। उसी सपने को साकार करते हुए हैंड्स क्लीनिक की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इस क्लीनिक के शुरू होने से स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने के साथ-साथ समय और आर्थिक रूप से भी राहत मिलेगी।

हैंड्स क्लीनिक में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध होंगी। वर्तमान में एमबीबीएस, डीजीओ प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता राजेश, बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति सिंह तथा कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. मनीष कुमार अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

अस्पताल संचालक जोगेन्द्र कुमार ने बताया कि क्लीनिक में उच्च गुणवत्ता वाली मेडिकल लैब, एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड तथा मेडिकल स्टोर सहित एक ही छत के नीचे सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि मरीजों को इलाज के लिए सासाराम से बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े।

Post a Comment

Previous Post Next Post