ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

शराब पीने से टोकने पर वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, गया पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को समेटा।




 

संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



​ATHNEWS 11GROUP:- शराबखोरी का विरोध करने पर वृद्ध की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में दो को किया गिरफ्तार.गया पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले का सफल उद्भेदन किया है। विष्णुपद थाना क्षेत्र के मंगला गौरी इलाके में शराब पीने से मना करने पर एक वृद्ध की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकित कुमार और उसके सहयोगी बादल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

​क्या था मामला ​घटना 9 फरवरी 2026 की है। वादी के अनुसार, कुछ युवक उनके घर के पास शराब पी रहे थे। जब उनके दादाजी ने युवकों को वहाँ शराब पीने से मना किया, तो आरोपी अंकित कुमार और उसके साथियों ने उग्र होकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से वृद्ध पर हमला कर दिया। इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई, जिसके बाद विष्णुपद थाना में कांड संख्या-60/26 दर्ज किया गया।​पुलिस की विशेष टीम ने की कार्रवाई ​मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने नगर पुलिस उपाधीक्षक-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में विष्णुपद थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था। तकनीकी अनुसंधान और खुफिया जानकारी के आधार पर टीम ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण।

​पकड़े गए आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

​अंकित कुमार पिता-राजकुमार राम

​बादल कुमार पिता- रमेश राम

दोनों अभियुक्त मंगला गौरी, थाना विष्णुपद, जिला गया के निवासी हैं।

​पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि शराब पीने से टोकने के प्रतिशोध में उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस फिलहाल गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।



==================



लूट की घटना कारित करने में शामिल 01अभियुक्त गिरफ्तार।


 दिनांक-08/02/2026 को वादी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि ये अपने मोटरसाईकिल से पिपरघटी से अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान रास्ते में बिजा मोड़ के पास 02-03 अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा इन्हे रोकवाकर मारपीट करते हुए इनका मोटसाईकिल एवं सोने का चैन छीनकर भाग गया।

 इस संबंध में डोभी थाना कांड संख्या-33/26, दिनांक-08/02/2026, दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

 वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस कांड को काफी गंभीरता से लेते हुए, इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों कि गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें डोभी थानाध्यक्ष एवं डोभी थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी  कर्मी एवं तकनीकी शाखा गया के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को शामिल किया गया। उक्त गठित टीम के द्वारा आसूचना संकलन कर इस कांड में संलिप्त 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में इस कांड में संलिप्त 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

 पकड़ाए अभियुक्त का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।


अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-


विक्रम कुमार, पि० रामश्रय मंडल, सा० शिवपोखर, थाना डोभी, जिला गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post