ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

नगर निकाय चुनाव 2026:जी.एल.ए कॉलेज में 1649 मतदानकर्मियों को मिला प्रशिक्षण।



विश्रामपुर  थाना से श्रवण कुमार रवि के रिपोर्ट .

************************

एटीएच न्यूज़ 11:- आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर मंगलवार को स्थानीय गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज में कुल 1649 मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।यह प्रशिक्षण बैलेट पेपर के माध्यम से होने वाले मतदान को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया ताकि सभी मतदानकर्मी मतदान प्रक्रिया को सुचारू और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न करा सकें।प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया।प्रथम पाली में 19 कमरों में पी-2 एवं पी-3 श्रेणी के 1085 मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया जबकि द्वितीय पाली में 14 कमरों में पीठासीन पदाधिकारी एवं पी-1 श्रेणी के 564 मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।



इस दौरान कुल 54 मास्टर ट्रेनर एवं 4 जिला प्रशिक्षकों ने मतदानकर्मियों को मतदान से पूर्व, मतदान के दौरान तथा मतदान पश्चात की जाने वाली सभी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।प्रशिक्षकों ने बैलेट पेपर मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया।प्रशिक्षण में मतपेटी की तैयारी,बैलेट पेपर का सही उपयोग,मतदाता पहचान की प्रक्रिया,मतदान पर्ची जारी करना, गोपनीय मतदान सुनिश्चित करना, थर्ड पैकेट की तैयारी,खुले लिफाफे की प्रक्रिया,सीलिंग एवं पैकिंग की विधि सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।


प्रशिक्षकों ने मतदानकर्मियों को निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए निष्पक्ष,शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित कराने की दिशा में विभिन्न प्रपत्रों का कैसे ठीक तरीके से प्रबंधन  करना है,बताया गया।इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया गया।द्वितीय पाली का प्रशिक्षण का जायजा लेने मेदिनीनगर एवं हुसैनाबाद के सामान्य प्रेक्षक भी जीएलए कॉलेज पहुंचे।इस दौरान साथ में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार  एवं प्रशिक्षण कोषांग को नोडल पदाधिकारी -सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू भी उपस्थित रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post