ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

पूर्व में शराब के मामले एएसआई महेंद्र पासवान को फसाने वाले अभियुक्त विवेक कुमार हुआ गिरफ्तार ।

 




मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।




औरंगाबाद। आज दिनांक 10/02/2025 कुटुंबा थाना के मामला प्रकाश में आया है कि 27/11/2025 काण्ड संख्या 172/25 दर्ज किया गया था। जिसमें कुटुंबा थाना के एएसआई महेंद्र पासवान को नाटकीय ढंग से उनके अनुपस्थिति में क्वार्टर में शराब रखकर इसकी सूचना आईजी को दिया, जिसमें वरीय पदाधिकारी के आदेश पर क्वार्टर के तलाशी में शराब बरामद हुआ था। उसके बाद एएसआई महेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया था।अब वही काण्ड में कुटुंबा पुलिस के द्वारा जिला के मुफस्सिल थानाक्षेत्र के कुण्डा गांव निवासी विवेक कुमार, पिता बिनय सिंह को जांचोपरांत गिरफ्तार किया गया है। कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम के द्वारा बताया कि विवेक कुमार गृह रक्षक है और पूर्व में कुटुंबा थाना में चालक था। कुछ दिन पहले उसकी गतिविधि संदिग्ध पाए जाने पर हटा दिया गया था। बाद में उसने बदला लेने तथा पुलिस की छवि बदनाम करने की नीयत से इस तरह के गलत कार्य का तरीका अपनाया । विवेक कुमार ने पूछताछ के दौरान उसने  अपना संलिप्तता स्वीकार किया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post