ATH news 11:- डेहरी अनुमंडल कार्यालय के समीप करोड़ों के लागत से नए अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन ऑनलाइन ई उद्घाटन पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू के द्वारा मंगलवार 10 फरवरी को किया गया। वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में पटना हाई कोर्ट के माननीय न्यायधीश राजीव रंजन प्रसाद तथा माननीय न्यायधीश पार्थ सारथी शामिल हुए।
वही न्यायालय भवन डेहरी के उद्घाटन समारोह परिसर में जिला जज अनुज कुमार जैन ,जिला पदाधिकारी उदिता सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहतास, डेहरी एस डी एम निलेश कुमार, बार एसोसिएशन डेहरी के अध्यक्ष मनोज आज्ञानी , परिवार न्यायालय के जज प्रणव झा , डेहरी व्यवहार न्यायालय के सीजेएम एवं अन्य न्यायाधीश , न्यायिक दंडाधिकारी, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मुटूर पांडे समाजसेवी अख्तर जी सहित काफी संख्या में अधिवक्ता एवं अन्य कई गणमान्य लोग शामिल हुए। नए परिसर को पूरी तरह से दुल्हन की तरह सजाया गया था।उद्घाटन के मौके पर आगत अतिथियों को ब मोमेंटो एवं अंग वस्त्र पत्र देकर सम्मानित किया गया।
