ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

गयाजी आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त करवाई में ​चंबल एक्सप्रेस से मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक गये दबोचाये।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।।





ATH NEWS 11 GROUP:-आज दिनांक 05/02/26 को स.उ.नि.एम.के.अकेला, प्र.आ.विवेकानंद शर्मा, आरक्षी शशि शेखर, आरक्षी रौशन कुमार, आरक्षी अनिल प्रसाद, आरक्षी मुकेश कुमार सभी रेसुब गया एवं प्र.आ.सर्वजीत राय अ.आ.शा गया एवं उनि मुकेश कुमार सीपीडीएस तथा जीआरपी गया के साथ संयुक्त रूप से प्लेटफार्म संख्या 01 पर अपराधिक गतिविधि निगरानी किया जा रहा था।


इसी क्रम में प्लेटफार्म संख्या 01 पर आकर खडी हुई गाडी संख्या 12175 चंबल एक्स के एस- 01 कोच से एक व्यक्ति उतरकर तेजी से भागते हुए देखा गया जिस पर शक होने पर उक्त व्यक्ति को घेर कर पकडा गया। पकडे गये व्यक्ति ने अपना नाम श्रीकांत कुमार उम्र 22 वर्ष पिता रघुनाथ यादव पता विशुनपुर थाना बॉके बजार जिला गया बताया तथा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से दो अदद मोबाइल फोन बरामद हुआ जिसके बारे में यात्री का चोरी किया हुआ स्वीकार किया। तत्पश्चात मौके की कार्रवाई कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और जीआरपी थाना गया ले जाया गया जहॉ उनि मुकेश कुमार सीपीडीए के द्वारा दिये गये लिखित शिकायत पर कांड संख्या 31/26 दिनांक 05/02/26 अन्तर्गत धारा 317(5) बी.एन.एस दर्ज किया गया । बरामद व जप्त मोबाइल का कीमत 45000/रूपये है।

Post a Comment

Previous Post Next Post