गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने गुरुवार को मनवाता का पेश किया मिसाल। कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित डोम टोली पहुंचकर अज्ञात बीमारी से मृत विनोद डोम के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा देते हुए राहत सामग्री प्रदान की।
थाना प्रभारी ने पीड़ित परिवार को 50 किलोग्राम चावल, सरसों तेल, पतल, गिलास सहित अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। इसके अलावा उन्होंने अपनी ओर से कुछ नगद राशि भी आर्थिक सहायता के रूप में दी, जिससे परिवार को तात्कालिन जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत मिल सके।
मौके पर मौजूद कांडी बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार ने थाना प्रभारी के इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समय में प्रशासन द्वारा किया गया सहयोग पीड़ित परिवार के लिए बड़ा सहारा साबित होता है। उन्होंने जरूरतमंद परिवार को आगे भी सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आश्वासन दिया।
थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और आगे भी हरसंभव मदद की जाएगी ऐसा पहल देखकर लोगों ने थाना प्रभारी को खुब सराहा और कहा कि थाना प्रभारी की इस कार्य से पुलिस व पब्लिक को दूरीया कम कर दिया इनका क्षेत्र में ही नहीं पूरे गढ़वा जिले मनवाता का मिसाल है लोगों ने हर तरफ इस मनवाता का कर रहे हैं चर्चा।
