संपादक डॉ मदन मोहन मिश्रा की रिपोर्ट।
ATHNEWS11 GROUP :-आज दिनांक-05/10/2024 को अगामी पर्व त्यौहार के मद्देनजर रेल परिक्षेत्र में मोबाईल चोरी, लैपटॉप चोरी, चैन स्नैचर, अटैची लिफ्टर, एवं अन्य अपराधों के रोक-थाम हेतु गया रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल एवं जी०आर०पी० के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में प्लेटफार्म सं0-01 पर स्थित आर०एम०एस० विल्डींग के सामने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। नाम पता पुछने पर अपना नाम विष्णु ताम्रकर उम्र करीब 48 वर्ष पे०-कारू ताम्रकर मकान सं0-2542, प्राईवेट स्कूल के पास केन्दुआड़ीह, जिला-धनबाद (झारखण्ड) बताया। विधिवत तलाशी लिये जाने के क्रम में उसके पास से दो काले रंग के पिठु बैंग से कुल-4.249 किलो गांजा बरामद किया गया।
इस संबंध में रेल थाना गया कांड सं0-253/24, दिनांक-05/10/24 धारा-08/20 (6) ii B NDPS Act. दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-
01. विष्णु ताम्रकर उम्र करीब 48 वर्ष पे०-कारू ताम्रकर मकान सं0-2542, प्राईवेट स्कूल के पास केन्दुआडीह, जिला-धनबाद (झारखण्ड)
बरामद सामान:-
4.249 किलो गांजा (कुल अनुमानित राशि-लगभग 60,000 /- रूपये)
टीम का नामः-
01. पु०नि० राजेश कुमार सिंह, रेल थानाध्यक्ष, गया।
02. प्रभारी निरीक्षक हरे कृष्ण ठाकुर, (आसूचना शाखा) रेलवे सुरक्षा बल गया।
03. पु०अ०नि० मंजुलता सिंह, रेल थाना गया।
04. स०अ०नि० चन्द्रभान पाण्डेय, रेलवे सुरक्षा बल गया। 05. हवलदार सुभाष चन्द्र सिंह, रेलवे सुरक्षा बल गया।
5. म० सिपाही/361 सुनीता कुमारी, रेल थाना गया।
06. सिपाही/60 दीपक कुमार ओझा, रेलवे सुरक्षा बल गया।
