ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

बस्ती शहर में दुर्गा पूजा की धूम, सुर्तीहट्टा वैष्णों देवी की गुफा बना आकर्षण का केंद्र .

 



थाना लालगंज से RK चौधरी की रिपोर्ट .


ATHNEWS 11 GROUP THANHA LALGANJ  :-उप्र बस्ती शहर में शहरभर में दुर्गा पूजा की धूम है। दशहरा का पर्व समाप्त हो चुका है मगर बस्ती जिले में दशहरा पर्व अब पूरे शबाब पर है। जब जिलेभर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन हो जाता है तब बस्ती शहर में वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार अतिरिक्त पांच दिनों तक पूर्णिमा को पर्व समाप्त होता है। जिले में अलग-अलग तरीकों से पंडालों को सजाया गया है। काफी संख्या में लोग मां के दर्शन को पहुंच रहे हैं और मेले का लुप्त उठा रहे हैं।

सुर्तीहट्टा वैष्णों देवी की गुफा-

पुरानी बस्ती के सुर्तीहट्टा में सबसे आकर्षक दुर्गा पंडाल सजाया गया है। वैष्णों देवी की तर्ज पर आयोजकों ने गुफा के अंदर से मां के दर्शन के लिए लोगों को गुजरना पड़ता है। बाकायदा पहाड़ और बाढ़ गंगा के दृश्य को भी यहां बखूबी माता वैष्णो देवी मंदिर का रूप देने का प्रयास किया गया है। यहां शाम होते ही श्रद्धालु मां के जयकारे के साथ उमड़ रहे हैं। देर रात तक श्रद्धालु जुटे हुए हैं।

पूर्व सभासद चुनमुन लाल, गोपाल मद्देशिया, राघवेंद्र मिश्र, रवि मद्देशिया, मोनू मद्देशिया, रजत, अनीश गुप्ता, विकास, आजाद खान, पंकज गुप्ता, अमित मद्देशिया, अज्जू्, मनीष मद्देशिया आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post